समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कॉफी शॉप में चोरों ने शटर काटकर नगद रुपये और सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई। पीड़ित दुकानदार की पहचान मनोहर कुमार के रूप में की गई है। दुकानदार के अनुसार सोमवार की रात वह सामा-चकेवा पर्व को लेकर अपनी बहन के घर गए थे।
इसी दौरान चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकान में रखे सामान को भी चोरों ने बिखेर दिया था। खोजबीन के दौरान दुकान के सामने झाड़ी में टूटा हुआ गल्ला मिला। मनोहर कुमार ने बताया कि गल्ले में दो दिनों की बिक्री के करीब एक से डेढ़ लाख रुपये नगद रखे थे। इसके अलावा मिट्टी की गुल्लक में जमा 25 से 30 हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये के कीमती सामान भी चोरी हुए हैं। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दुकानदार ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार…
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. पांच दिनों…
बिहार में मंगलवार की सुबह अचानक धरती हिली. भूकंप के झटकों की वजह से कई…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक कोरबद्धा स्थित एक हार्डवेयर…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने…