पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे अररिया या जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को खुद उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से इसकी घोषणा की। लांडे अररिया में एसपी और जमालपुर में एएसपी के पद पर तैनात रहे हैं। बिहार कैडर 2006 बैच के आईपीएस रहे शिवदीप लांडे ने सितंबर 2024 में सेवा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अप्रैल 2025 में ‘हिंद सेना’ नामक राजनीतिक पार्टी बनाई। शिवदीप लांडे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं।
पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे का नाम बिहार में लॉ एंड ऑर्डर और पुलिसिंग के सख्त रवैये के लिए जाना जाता है। पटना, अररिया और पूर्णिया जैसे संवेदनशील इलाकों में उन्होंने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए। पटना से अररिया ट्रांसफर के दौरान लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उनका समर्थन किया था। शिवदीप सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम 2.1 लाख, ट्विटर 4358 और फेसबुक पर 8.1 लाख फॉलोअर्स हैं।
हाल ही में शिवदीप लांडे ने ‘हिंद सेना’ के नाम से नई पार्टी बनाई थी। इस मौके पर उन्होने कहा कि हमने जो राजनीतिक पार्टी का गठन किया उसका नाम हिंद सेना है। ‘मैं बिहार में IPS रहा तो मेरे सेवा के कार्यकाल की शुरुआत जय हिंद से होती रही। इसलिए हिंद का प्रयोग पॉलिटिकल पार्टी में किया हूं।
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…