Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर 8 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, मजदूरी कराने ले जाया जा रहा था असम

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई प्रयास संस्था की सूचना पर की गई। जानकारी के अनुसार, संस्था के रेस्क्यू प्रभारी सोनेलाल ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों को रेल मार्ग से असम के दीमापुर ले जाकर बाल श्रम कराया जाने वाला है। सूचना के आधार पर संस्था की टीम ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान आठ बाल श्रमिकों को सकुशल बरामद किया गया, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया।

सभी बरामद बाल श्रमिकों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई गई है। इनमें छह बच्चे वैशाली जिले के, एक मुजफ्फरपुर और एक समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। सभी की मेडिकल जांच कराई गई है। प्रयास संस्था के रेस्क्यू प्रभारी सोनेलाल ठाकुर ने बताया कि सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने पर विधि-व्यवस्था के तहत कागजी कार्रवाई पूरी कर बच्चों को सौंप दिया जाएगा। इस मामले में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago