समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी दसों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर (R.O) एवं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (A.R.O) का ऑनलाइन मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के ज्ञान और दक्षता का आकलन कर उसमें सुधार लाना था। प्रशिक्षण के लिए लिंक सुबह 11 बजे उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने 11:00 बजे से 12:15 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से मूल्यांकन के प्रश्नों के उत्तर दिए।
आयोग के निर्देशानुसार, इस ऑनलाइन मूल्यांकन में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना सभी अधिकारियों के लिए अनिवार्य किया गया है। स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो अधिकारी इस मूल्यांकन में असफल रहेंगे, उन्हें उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था चुनावी कार्यों में उच्च स्तरीय दक्षता और गंभीरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे और उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को निर्वाचन कार्यों को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने की प्रेरणा दी।
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…