Samastipur

समस्तीपुर : छठ पर्व से पहले लोहसारी घाट पर बांस का पुल टूटा, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा कर अस्थायी बांस का पुल किया था तैयार

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी के तारा धमौन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 08 स्थित लोहसारी घाट पर बना अस्थायी बांस का पुल पूरी तरह टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। यह वही पुल है, जिस पर तीन वर्षों से स्थानीय लोग निर्भर थे। जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले बाया नदी की उड़ाही के दौरान यहां बना पक्का पुल टूट गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा कर अस्थायी बांस का पुल तैयार किया था।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल ही दोनों किनारों के लोगों को जोड़ता था। पुल टूट जाने से न केवल लोगों की आवाजाही ठप हो गई है, बल्कि आगामी छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। हर साल इस घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सूर्य उपासना के लिए जुटते हैं, लेकिन इस बार पुल टूटने के कारण लोगों की आवाजाही कठिन हो गई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन को समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि छठ पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने मांग की है कि घाट पर नाव की व्यवस्था, अस्थायी बैरिकेडिंग और मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों की तैनाती जल्द सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत पहल नहीं की, तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालें, ताकि आगामी पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago