Samastipur

गरीब बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनी देसुआ पब्लिक लाइब्रेरी, चौथे वार्षिक मिलन समारोह का हुआ आयोजन

समस्तीपुर: देसुआ पब्लिक लाइब्रेरी ट्रस्ट के वार्षिक कार्यक्रम ‘अभ्युदय’ का आयोजन रविवार को लाइब्रेरी परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास प्रबंधन संस्थान (पटना) के डीन एकेडमिक्स प्रो. शंकर पूर्वे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “आर्थिक बाधाएं आपके पढ़ाई के बीच में अवरोध नहीं हो सकती हैं।” उन्होंने छात्रों से करियर, विषय चयन और अध्ययन कौशल विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की तथा अपने जीवन के अनुभव साझा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

यह देसुआ पब्लिक लाइब्रेरी का चौथा वार्षिक मिलन समारोह था, जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र, ग्रामीण और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। देसुआ मध्य विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिनमें छठ पर्व, विद्या का महत्व और समसामयिक मुद्दों पर आधारित प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।

लाइब्रेरी वर्तमान में 12 जिलों के छात्रों को अध्ययन, छात्रवृत्ति सहायता और CUET परीक्षा की तैयारी जैसी सेवाएं प्रदान कर रही है। अब तक 200 से अधिक छात्रों को लगभग 20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दिलवाई जा चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया है।

यह ट्रस्ट ग्रामीण युवाओं के सहयोग से संचालित होता है। कार्यक्रम में जिला निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार मंडल ने भी भाग लिया और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “ऐसे अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्राप्त करना छात्रों के लिए सौभाग्य की बात है।”

इस अवसर पर 100 से अधिक छात्रों को गीता दैनंदिनी डायरी, सर्टिफिकेट और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जगदीश चौरसिया मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया था।

कार्यक्रम में बैद्यनाथ पोद्दार, राजीव कुमार, नीतीश वत्स, मनीष तरुण, अर्जुन कुमार, आनंद शंकर, विवेक सौरभ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

16 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

8 घंटे ago