समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार को खरना के दिन डीएम रोशन कुशवाहा व एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न छठ घाटों का मोटर बोट से निरीक्षण किया। उन्होंने लाइफ जैकेट पहन स्वयं घाटों की सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की तथा अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जलस्तर और सुरक्षा उपायों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोमवार की संध्या को जब छठव्रती महिलाएं जल में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी, तब तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जानी चाहिए। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को घाटों पर तैनात रहने का निर्देश दिया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व छठ जिलेवासी पूरी निष्ठा और करी साधना के साथ मनाते हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता के साथ सभी घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…