Samastipur

समस्तीपुर में किराये के मकान में छात्र के बायें आंख में गोली मारकर ह’त्या से फैली सनसनी, रूम पार्टनर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित तिरहुत अकादमी के सामने वाली गली में रविवार की सुबह एक मकान से युवक का शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के बायें आंख में गोली मारकर हत्या की गई है। शव उसके कमरे से ही बरामद की गयी है। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को कमरे के अंदर खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने एक रूम मेट के साथ किराए के मकान में रहता था, जो फिलहाल फरार बताया गया है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। मकान मालिक के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है। वहीं शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इधर घटनास्थल पर एएसपी के साथ नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये है। इधर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र को गोली लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची है। मृतक युवक की बायें आंख में गोली लगी है। शव देखने से प्रतित होता है की छात्र को रात करीब 10-11 बजे के आसपास गोली मारी गयी है। घटना रूम पार्टनर से और आपसी रंजिश में अंजाम देने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूरे मकान के छात्र गायब है। सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर इसकी सेचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago