Samastipur

चुनाव से पहले समस्तीपुर समेत बिहार के 102 प्रशासनिक पदाधिकारी हुए इधर से उधर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 102 पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में एक उप विकास आयुक्त, छह जिला परिवहन पदाधिकारी, चार जिला पंचायत राज पदाधिकारी, एक नगर आयुक्त और एक भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित कई अधिकारी बदले गये हैं।

समस्तीपुर से अन्य जिलों में भेजे गए अधिकारी

  1. प्रियंका प्रियदर्शिनी

    • वर्तमान पदस्थापन: वरीय उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर

    • नव पदस्थापन: अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका

प्रियंका प्रियदर्शिनी अब समस्तीपुर से बाहर जाकर बांका में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

               2. शशि कान्त पासवान

  • वर्तमान पदस्थापन: अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, समस्तीपुर
  • नव पदस्थापन: अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर

शशि कान्त पासवान भी समस्तीपुर से बाहर स्थानांतरित हुए हैं और बक्सर में नई जिम्मेदारी लेंगे।

समस्तीपुर में नई पोस्टिंग पाए अधिकारी

  1. धर्मराज
    • वर्तमान पदस्थापन: वरीय उप समाहर्त्ता, शेखपुरा

    • नव पदस्थापन: वरीय उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर

धर्मराज अब समस्तीपुर में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

इनके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक प्रदीप कुमार झा को किशनगंज का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। इनके साथ ही बलवीर दास को मधेपुरा, नवीन कुमार पांडेय को नवादा, अन्नु कुमारी को बांका, सुनील कुमार को जमुई, रवि कुमार आर्य को डीटीओ और सुबीर रंजन को कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सचिन कुमार बक्सर, आदित्य कुमार गया जी, स्वाति कुमारी शेखपुरा और सुनैना कुमारी सहरसा की जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनी हैं। टेशलाल सिंह को डुमरांव (बक्सर) का भूमि सुधार उप समाहर्ता जबकि उमेश कुमार भारती को मधुबनी का नगर आयुक्त बनाया गया है।

देवज्योति कुमार और आदित्य श्रीवास्तव को पटना का नगर दंडाधिकारी बनाया गया है। इनके अतिरिक्त रवींद्र कुमार दिवाकर पटना के अपर समाहर्ता (आपूर्ति), सत्यप्रकाश पटना के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और प्रेम कांत सूर्य पटना के अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) बने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

20 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago