समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 में 23 अक्टूबर तक जिले में आर्म्स एक्ट के मामलों में 60 आरोपितों को सजा सुनाई गई है। वहीं, लूट, डकैती, हत्या और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में भी बड़ी संख्या में आरोपितों को न्यायालय से दोषसिद्ध कराया गया है। पुलिस कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, लूट के मामलों में दोषसिद्धि के मामले में समस्तीपुर राज्य में पहले स्थान पर है।
एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 में अक्टूबर तक लूट के मामलों में 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो एक्ट के 25 आरोपित दोषसिद्ध हुए हैं। इन चार श्रेणियों में कुल 112 आरोपितों को न्यायालय से दोषसिद्ध कराया गया है। रैंकिंग के मामले में डकैती में समस्तीपुर को दूसरा, पॉक्सो एक्ट में तीसरा और हत्या के मामलों में छठा स्थान मिला है। आर्म्स एक्ट के मामलों में भी समस्तीपुर पुलिस को सफलता मिली है। वर्ष 2026 में जिले में इस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में 60 आरोपितों को सजा सुनाई गई है। पुलिस ने इसे प्रभावी अनुसंधान, साक्ष्यों के बेहतर संकलन और अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय का परिणाम बताया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार न्यायालय में मामलों को मजबूती से प्रस्तुत करने से आरोपितों को सजा दिलाने में मदद मिली है।
एसपी के अनुसार, गंभीर आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं और लोक अभियोजकों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा रहा है। मामलों से जुड़े साक्ष्यों को समय पर संकलित करने और न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि विभिन्न श्रेणियों के आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में सफलता मिली है।
एसपी ने इस उपलब्धि को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा मिलने से कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। जिले में अवैध हथियारों से जुड़े अपराधों सहित अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने आगे भी अनुसंधान और अभियोजन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हुए आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…