Samastipur

समस्तीपुर से गुजरने वाली आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बूढ़ी गंडक में आई बाढ़ के कारण रोका गया, निर्माण सामग्री पानी में बही

समस्तीपुर/कल्याणपुर : आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बूढ़ी गंडक में आई बाढ़ के कारण रोक दिया गया है। निर्माण स्थल पर पानी आ जाने के कारण कंपनी की ओर से खतरे को देखते हुए काम रोक दिया गया है। इसको लेकर एक्सप्रेस वे के निर्माण में देरी होने की संभावना जताई जा रही है। बूढ़ी गंडक नदी के वासुदेवपुर पंचायत के शिवनंदनपुर, सिलौत घाट पर खड़ी म​शीनरी के साथ निर्माण सामग्री पानी में बह गई है। बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ने के कारण जलस्तर सामान्य होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू करना एक बड़ी मुश्किल कार्य होगा।

यहां पुल निर्माण कार्य में लगी मशीनरी भी पानी में डूबे रहने से नष्ट हो चुकी है। उसका पूर्जा पानी में डूबने के कारण खराब हो चुका है। जलस्तर वृद्धि के साथ किनारे पर निर्माण के लिए रखी सामग्री सीमेंट, बालू, गिट्टी व छड़ सब पानी की भेंट चढ़ चुका है। यही हाल बागमती व अधवारा समूह की नदियों में हो रहे पुल निर्माण कार्य में भी रोक दिया गया है।

बागमती नदी पर चल रहे पुल पुलिया निर्माण के लिए नियाम शेरनीया, अम्माडीह, सिंहवाड़ा रामपट्टी सहित दर्जनों साइट के आसपास पानी फैल गया है। इसके कारण डंपरों के आने जाने पर ब्रेक लगा गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर वरुण कुमार ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी एनएचआई को दी गई है। स्थिति नियंत्रण होने के बाद कार्य के लिए इंतजार किया जाएगा। इसके कारण प्रोजेक्ट में देरी होने की संभावना है। वहीं नेपाल से पानी के अत्यधिक निर्वहन के कारण स्थल पर जलस्तर में अप्रत्याशित और तेजी से वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप परियोजना के निकट बाढ़ आ गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago