Samastipur

समाजवाद की धरती पर JDU ने पुराने योद्धाओं पर खेला दांव, 7 सीट में से कितनों पर नैया पार लगाएंगे प्रत्याशी ?

समस्तीपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि समस्तीपुर की राजनीति इस बार भी पुराने चेहरों के इर्द-गिर्द घूमती दिख रही है।समाजवाद की इस धरती पर जदयू ने अनुभव और संगठननिष्ठा पर भरोसा जताते हुए जिले की सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों का चयन कर उन्हें सिम्बल थमा दिया है। इनमें समस्तीपुर, सरायरंजन, विभूतिपुर, हसनपुर, कल्याणपुर, मोरवा और वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जदयू ने इस बार किसी बड़े प्रयोग की जगह भरोसेमंद पुराने सिपाहियों पर ही दांव खेला है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इन नेताओं की पकड़ संगठन से लेकर आम जनता तक मजबूत है और इनके अनुभव से चुनावी नैया पार लगाई जा सकती है।

-चौथी बार विजय श्री का आशीर्वाद मांग रहे विजय चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद सिपाही और संगठन के कद्दावर नेता विजय चौधरी एक बार फिर सरायरंजन से चुनावी रण में उतर चुके हैं। लगातार तीन बार विधानसभा पहुंच चुके चौधरी अब चौथी बार जनता से विजय श्री का आशीर्वाद मांग रहे हैं। विकास के मुद्दों और क्षेत्र में शिक्षा-सड़क जैसी उपलब्धियों के सहारे वे मैदान में डटे हैं।

-कल्याणपुर में हजारी को हैट्रिक लगाने की चुनौती

वहीं कल्याणपुर से विधायक महेश्वर हजारी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने के इरादे से चुनावी समर में उतर रहे हैं। मंत्री हजारी जिले की राजनीति में संगठन और जनता दोनों स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

-समस्तीपुर से एक बार फिर पार्टी ने अश्वमेघ देवी जताया भरोसा

समस्तीपुर विधानसभा सीट से जदयू ने एक बार फिर पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी पर भरोसा जताया है। लंबे राजनीतिक अनुभव और मजबूत जनसंपर्क के लिए जानी जाने वाली अश्वमेघ देवी की वापसी को पार्टी ने संगठन सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम माना है। वे पूर्व में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अब दोबारा जनता के बीच सक्रिय दिख रही हैं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो इसे जदयू की महिला नेतृत्व सशक्तिकरण रणनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं।

-हसनपुर में फिर वापसी की कोशिश करेंगे राजकुमार

हसनपुर सीट पर जदयू ने पूर्व विधायक राजकुमार राय पर भरोसा जताया है। इस सीट से वे पहले भी जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब एक बार फिर जीत की उम्मीद के साथ मैदान में हैं।

-मोरवा से विद्यासागर निषाद को मिला मौका

पूर्व मंत्री और समाज के प्रमुख चेहरे विद्यासागर निषाद को जदयू ने मोरवा से टिकट दिया है। निषाद अपनी सहज छवि और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं।

-विभूतिपुर में नया नाम, लेकिन पुराना परिवार

विभूतिपुर सीट पर पार्टी ने इस बार एक नया लेकिन परिचित चेहरा पेश किया है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह की पत्नी रबीना कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। यह सीट अब सामाजिक समीकरणों और महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से चर्चा में है।

-वारिसनगर में नई पीढ़ी का आगमन, मृणाल मंजरिक पर भरोसा

वारिसनगर से लगातार तीन बार विधायक रहे अशोक कुमार मुन्ना इस बार खुद मैदान में नहीं हैं, लेकिन पार्टी ने उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके बेटे मृणाल मंजरिक पर दांव लगाया है। नामांकन के दौरान पिता अशोक मुन्ना खुद बेटे के साथ मौजूद रहे और जनता से बेटे को आशीर्वाद देने की अपील की। बता दें कि मृणाल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान में साइंटिस्ट हैं। इन दिनों यूएसए में पोस्टेड थे।नौकरी से रिजाइन कर राजनीति में प्रवेश किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

19 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

2 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago