Samastipur

‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत भटके नाबालिग बच्चे का रेस्क्यू कर दिलाया सहारा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल समस्तीपुर ने मानवीय पहल ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत एक भटके नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर के सुपुर्द किया। करीब डेढ़ महीने से लापता यह बच्चा विभिन्न स्टेशनों पर भटक रहा था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह समस्तीपुर जंक्शन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अविनाश करोसिया, उप निरीक्षक पीके चौधरी, प्रधान आरक्षी जेपी सिंह एवं जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू यादव और शुभम कुमार गश्ती व निगरानी अभियान में शामिल थे।

अभियान के दौरान टीम ने मुजफ्फरपुर साइड के फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर एक डरे-सहमे लड़के को बैठा पाया। वह जगरिया, थाना साहकुंड, जिला भागलपुर का रहनेवाला बताया गया है। बच्चे ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले घर से भटक गया था और तब से विभिन्न स्टेशनों जैसे बरौनी, मुजफ्फरपुर आदि में इधर-उधर घूम रहा था।

आरपीएफ टीम ने बच्चे को स्टेशन अधीक्षक की उपस्थिति में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू यादव के सुपुर्द किया ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया व चिकित्सा जांच के बाद उसे चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर को सौंपा जा सके।

आरपीएफ की इस संवेदनशील पहल से एक भटके हुए बच्चे को नया सहारा और सुरक्षित भविष्य की राह मिली है। स्थानीय लोगों ने आरपीएफ समस्तीपुर की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago