Samastipur

सास-ससुर की ह’त्या करने वाले दामाद को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पघरिया भी बरामद

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना क्षेत्र की सुरहा वसंतपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में गत अगस्त महीने में दामाद ने अपने सास-ससुर की गला रेत कर हत्या कर दी थी। घटना के करीब 2 महीने बाद हसनपुर थाने की पुलिस ने हत्यारोपी दामाद बेगूसराय जिला क्षेत्र के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कौरा गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पघरिया (दबिया) भी बरामद कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि दामाद ने अपने सास-ससुर गंगा प्रसाद यादव व संजू देवी की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर सुप्तावस्था में कर दिया था। ससुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सास की मौत इलाज के क्रम में हो गई थी। इस मामले में मृतक की पुत्री ने थाना में आवेदन देकर अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago