Samastipur

शांभवी चौधरी ने PM Modi के बयान का किया समर्थन, RJD-कांग्रेस पर साधा निशाना

समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के आगामी 4 सितंबर को मुजफ्फरपुर में होने वाले प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर जिले के कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने के लिए सांसद शांभवी चौधरी समस्तीपुर पहुँची और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।पत्रकारों से बातचीत में सांसद शांभवी ने कहा कि यह सम्मेलन पहले उपराष्ट्रपति चुनाव के कारण स्थगित किया गया था, जिसे अब पुनः आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस-राजद के मंच से अपमानित किए जाने के सवाल पर सांसद शांभवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राजनीतिक आलोचना कीजिए, लेकिन ऐसी भाषा का इस्तेमाल विपक्ष की मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है। प्रधानमंत्री की माँ को गाली देना सिर्फ उनकी माँ का अपमान नहीं बल्कि देश की हर माँ, बहन और बेटी का अपमान है। राजनीति में इस तरह की भाषा से सिर्फ नीचता का स्तर बढ़ेगा। एनडीए हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए आवाज उठाएगी।
वहीं राहुल गांधी के हालिया बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की, पहले एटम बम छोड़ा था, कोई असर नहीं हुआ। अब जो हाइड्रोजन बम की बात कर रहे हैं, वो भी फुस्स पटाखा साबित होगा। राहुल गांधी की बातें दिवाली की उस फुलझड़ी जैसी हैं जो जलती ही नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शांभवी बोलीं की शायद राहुल गांधी पहली बार बिहार घूमे होंगे और नीतीश कुमार के विकास कार्यों को देखा होगा। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें विपक्ष के लिए वोट नहीं मांगना चाहिए। बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ है। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए शांभवी ने कहा कि महागठबंधन का कोई भी मुख्यमंत्री चेहरा हो, उसकी हार तय है।
Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago