समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर मंगलवार को शाम फंदे से लटकर जान दे दिया। मृतक युवक की पहचान बंधार पंचायत के परशुराम गांव के वार्ड 16 निवासी पवन राम के पुत्र रजनीश कुमार (22 वर्ष) के रूम में हुई है। मृतक की मां मंजू देवी ने बताया की रजनीश कुमार को पत्नी से अक्सर विवाद होता था। वो ससुराल में नही रहना चाहती थी। इसको लेकर मेरे बेटा से विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम पत्नी सुनिता से बात करके उसका नंबर ब्लाक कर दिया और गमछा से फंदे से लटकर जान दे दिया।
उन्होंने बताया कि 6 महीने पूर्व ही मेरे बेटे का लव मैरिज शादी रोसड़ा निवासी सुनीता से हुई थी। लोगों ने बताया कि युवक गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। रजनीश तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना पर पहुंची हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम, एसआई मुखराम सिंह सुरेश साह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम ने बताया कि परशुराम गांव से एक युवक को फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया हैै। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…