Samastipur

समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू

समस्तीपुर : रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने समेत विभिन्न जनहित व विकास संबंधी मांगों को लेकर सोमवार से समस्तीपुर रेल कारखाना परिसर में रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया। तय कार्यक्रम के अनुसार उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय अनशन पर बैठे।

अनशनकारियों की प्रमुख मांगों में कारखाना को आवंटित 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपये से पीओएच रेल डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत करना, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक, पूसारोड रेल गुमटी सहित अन्य स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य आरंभ करना, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी व मुक्तापुर-कुशेश्वरधाम नई रेल लाइन योजनाओं को मंजूरी देना, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करना तथा रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा प्रदान करना शामिल है।

इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में भाकपा माले के जीबछ पासवान, साधुशरण यादव, राजद के राकेश ठाकुर, शाहीद हुसैन, माकपा के रघुनाथ राय, भाकपा के सुधीर कुमार देव, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, अरुण कुमार, मनोज कुमार राय, सुशील कुमार राय समेत विभिन्न दलों के नेता, रेलकर्मी और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि शामिल थे।

राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह चीनी मिल और पेपर मिल को बंद कर दिया गया, उसी तरह समस्तीपुर रेल कारखाना को भी धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश हो रही है। जबकि 2016-17 में ही डब्बा निर्माण कार्य हेतु बजट आवंटन एवं राशि निकासी की जा चुकी है, बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन अगर जनभावनाओं की अनदेखी करता रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि अंग्रेज जमाने से स्थापित इस रेल कारखाना को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। अनशनकारी उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय ने घोषणा की कि उनकी मांगें पूरी होने या प्राण त्यागने तक यह अनशन जारी रहेगा। साथ ही जिले के सभी सामाजिक-राजनीतिक दलों, संगठनों, छात्र-नौजवानों, मजदूर-किसानों एवं जनप्रतिनिधियों से इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

6 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

6 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

18 घंटे ago