Samastipur

भ्रष्टाचार में डूबे मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग पर समस्तीपुर में आइसा-आरवाईए का मशाल जुलूस

समस्तीपुर : भगत सिंह के 118वें जन्मदिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने समस्तीपुर शहर में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस पुराने बस स्टैंड पोस्ट ऑफिस से शुरू होकर ओवरब्रिज होते हुए मगरदही घाट स्थित भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंचा। वहां शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की और संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने। कार्यक्रम में नौजवानों ने “लुटेरे भूरे अंग्रेज गद्दी छोड़ो” और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए। आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि 77 साल की आज़ादी के बाद भी नौजवान गुलामी जैसी ज़िंदगी जीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार अंग्रेज़ी हुकूमत जैसी दमनकारी नीतियां लागू कर रही है।

आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि डबल इंजन सरकार बेरोजगारी, महंगाई और पलायन को बढ़ावा दे रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परिणामों में देरी से लाखों नौजवान हताश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब युवा न्याय की मांग करते हैं तो सरकार उन पर लाठीचार्ज और मुकदमे कराती है।

आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। मंत्रियों और सांसदों के खिलाफ लगातार घोटालों के खुलासे हो रहे हैं, जिससे साबित होता है कि सरकार जनता के हित में नहीं है। आरवाईए नगर सचिव कुंदन कुमार ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त कर नौजवानों को रोजगार, शिक्षा और आज़ादी का अधिकार नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मशाल जुलूस में आरवाईए व आइसा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें राहुल कुमार, नवीन कुमार, दीपक यदुवंशी, अनिल कुमार, द्राक्षा जवी, मो. फरमान, मो. फैयाज, विवेक कुमार सिंह, विशाल कुमार, रोहित, मो. तौसीफ, धीरज, सोनू कुमार, शिवा कुमार, मोनू, पप्पू कुमार, आदित्य, मो. आफताब, मो. मकबूल, अभिषेक, राजीव कुमार, अनिल शर्मा, रोहित साहनी, तिलक सदा, मधुकर राम, परीक्षण सदा, मो. साहिद, रामू सदा, भुल्ला सदा समेत बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago