Samastipur

शारदीय नवरात्र पर समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था लागू, 2 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन

समस्तीपुर : शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ रास्तों से केवल दोपहिया व तीनपहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

शहर में लागू प्रमुख प्रतिबंध :
  • बारह पत्थर मोड़ से कर्पूरी सभागार तक का रास्ता सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
  • मगरदही घाट से बाजार जाने वाले मार्ग पर स्टेशन की ओर जाने वाले दोपहिया व तीनपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • बहादुरपुर कमला पेट्रोल पंप के आगे केवल दोपहिया वाहनों को अनुमति, अन्य सभी वाहनों का प्रवेश निषेध।
  • माल गोदाम चौक से पुरानी दुर्गा स्थान तक सिर्फ दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे।
  • गोला रोड, इंडा चौक (मारवाड़ी बाजार) से स्टेशन तक केवल दोपहिया व तीनपहिया वाहनों को प्रवेश मिलेगा। निकास के लिए ये वाहन स्टेशन से जितवारपुर होकर माल गोदाम चौक, टुनटुनिया गुमटी, चीनी मिल मार्ग से बाहर निकलेंगे।
  • ताजपुर से आने वाले वाहन रेलवे ओवरब्रिज के पीछे धानेश्वर मंदिर मार्ग से डीआरएम कार्यालय होते हुए पटेल गोलंबर से मुख्य सड़क में प्रवेश करेंगे।
  • ताजपुर की ओर जाने वाले वाहन पटेल गोलंबर से काशीपुर, अर्जुन स्वीट, भोला टॉकीज होकर गुजरेंगे।

बड़े वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध :
  • 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • दरभंगा से पूसा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय जाने वाले वाहन ताजपुर होकर निकलेंगे।
  • रोसड़ा से पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर जाने वाले वाहन दलसिंहसराय होकर जाएंगे।
  • मुसरीघरारी चौक से दरभंगा जाने वाले वाहन भी ताजपुर होकर निकलेंगे।
  • इसी तरह सुभाष चौक, बाजीपुर, जेल चौक और गरुआरा चौक से आने वाले बड़े वाहनों को भी ताजपुर डायवर्जन दिया गया है।वहीं व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं रूट डायवर्जन से एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा गया है।

दशहरा जुलूस के लिए विशेष सुरक्षा :

दशहरा पर्व पर रावण वध के दिन पंजाबी कॉलोनी से निकलने वाला जुलूस भोला टॉकीज, ओवरब्रिज, मगरदही घाट, बाईपास रोड होते हुए हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेगा। इस मार्ग पर पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की बड़ी संख्या में प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

दुर्गा पूजा को लेकर एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago