Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गये रिटायर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर के घर भीषण चोरी, करीब 30 लाख रुपये मुल्य का जेवर उड़ाया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला वार्ड संख्या- 32 में स्थित पूर्व मंत्री सीता सिन्हा वाली गली में अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रोफेसर देवव्रत महतो, जो बलिराम भगत कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग के रीडर रह चुके हैं, दो माह पूर्व अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में बेटे के पास दिल्ली गए थे। बीते 5 सितंबर की शाम जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजा टूटा और पूरे फ्लैट का सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए।इसके बाद उन्हें पुलिस को इसकी सूचना दी।

नगर थाना में दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि चोरों ने पांचों आलमारियों जिसमें दो स्टील व तीन लकड़ी के हैं उसके ताले तोड़ डाले और घर कोना-कोनाकोना खंगाल डाला। चोरी हुए सामानों में लगभग 300 ग्राम सोने के गहने, तनिष्क का 30 ग्राम का सोने का सिक्का, इलाज के लिए रखा 30 हजार रुपये नकद, करीब 48 हजार रुपये मूल्य का सोनी कंपनी का 42 इंच टीवी, इनवर्टर व बड़ी बैटरी, लोहे का ड्रम, तीसरी मंजिल से सभी स्टील के नल और वॉशबेसिन,

भगवान की पीतल की मूर्तियां, पूजा का सामान, चांदी के सिक्के, प्लेट, थाली व अन्य बहुमूल्य बर्तन शामिल हैं। प्रोफेसर महतो के अनुसार, चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला और हर जगह सामान बिखरा पड़ा है। इधर, नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

30 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

46 मिनट ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

60 मिनट ago