समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने कमला वाहा चौक के समीप से एक छह चक्का ट्रक समेत दो अन्य वाहनों को जब्त किया। इन तीनों वाहनों से कुल 2 हजार 965 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
अपर थानाध्यक्ष जय श्रीराम ने बताया कि तस्कर इस शराब को विभिन्न इलाकों में खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस की तत्परता और सक्रियता से पूरे काफिले को पकड़ लिया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। फरार कारोबारी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस सफलता से इलाके में शराब धंधेबाजो के बीच हड़कंप मच गया है।
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…