समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

किसान व्यावसायिक रूप से गिलोय की खेती कर प्राप्त कर सकते हैं बेहतर लाभ, बाजार में भी अधिक डिमांड

IMG 20250626 WA0160

समस्तीपुर/पूसा : गिलोय के जड़, तना एवं पत्तियों का उपयोग प्राचीन काल से औषधियों के रूप में किया जाता रहा है। गिलोय एक बहू वर्षीय लता है तथा इसे प्रायः लोग अमृता, गुरबेल आदि नाम से जानते है। गिलोय मौजूदा समय की महामारी कोरोना के प्रकोप को भी कम करने में काफी लाभकारी हैं। किसान व्यवसायिक रूप से गिलोय की खेती कर बेहतर लाभ अर्जित करने के अलावे पर्यावरण का संरक्षण और लोगों की सेहत को बेहतर बनाने का काम कर सकते हैं। ये जानकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि वैज्ञानिक एवं अखिल भारतीय औषधीय एवं सुगंध परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. दिनेश राय ने दी है।

उन्होंने कहा कि भारत में औषधीय पौधों की खेती और उसके उपयोग का इतिहास काफी प्राचीन है। औषधीय पौधों के उपयोग का वर्णन ऋग्वेद में भी मिलता है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों में गिलोय काफी प्रमुख है जिसकी मांग कोरोना वायरस जैसी महामारी में काफी बढ़ गई है। यह एक बहुवर्षीय लता होती है जो घर के आसपास या बाग बगीचों में पेड़ पर देखी जा सकती है। गिलोय में अमृत के समान गुण होने के कारण इसे लोग अमृता भी कहते हैं।

IMG 20250904 WA0013

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद साहित्य में गिलोय को ज्वर की एक महान औषधि माना गया है जिस वजह से लोग इसे जीवंतिका भी कहते है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि गिलोय की खेती दोमट मिट्टी से लेकर रेतीली, बंजर और पथरीली सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती है। उन्होंने बताया कि किसान जून जुलाई माह के दौरान 6 से 8 इंच तक के दो गांठो वाले गिलोय के डंठलों की कटाई कर इसे अपने खेतों में लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर भूमि में गिलोय की खेती करने के लिए किसानों को 2500 कलमों की जरूरत पड़ती है।

IMG 20240904 WA0139

इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में है लाभकारी औषधीय विभाग से जुड़े कृषि वैज्ञानिक ने बताया की गिलोय के प्रयोग से जहां शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अधिक बढ़ जाती है। वहीं गिलोय डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया जैसे कई तरह के बुखारो को भी उतारने में काफी लाभकारी है। इतना ही नहीं गिलोय मधुमेह, गैस या पेट की अन्य बीमारी, गठिया रोग, आंख व कान के रोग, बवासीर, पीलिया आदि जैसे रोगों को भी दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। उन्होंने बताया कि लोग गिलोय का सेवन सुबह खाली पेट आसानी से कर सकते हैं।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150