Samastipur

स्कूल में विषैले सांप के डंसने से 6ठी कक्षा के छात्रा की हुई मौ’त, लंच के समय कचरे से निकले सांप ने डंसा

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से ठीक सटे बेगूसराय जिले के रानीचक गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर बाद विषैले सांप ने एक छठी कक्षा की छात्रा को डंस लिया। छात्रा मालीपुर पंचायत के रानीचक निवासी चांदनी कुमारी बताई गई है। छात्रा कक्षा 6 की छात्रा थी। घटना उस समय की है जब छात्रा वर्ग कक्ष में ही बैठी हुई थी। विद्यालय में लंच का टाइम था।

शिक्षक व अन्य छात्र-छात्राएं लंच कर रहे थे। इसी दौरान वर्ग कक्ष के बगल में ही जमा कचरे के ढेर से निकले एक विषैले सांप ने छात्रा को डंस लिया। आस-पास के लोगों ने छात्रा को इलाज के लिए गढ़पुरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि लंच के समय एक भी शिक्षक विद्यालय परिसर में नहीं थे। सभी खाना खाने के लिए घर चले गए थे। वर्ग कक्ष में ही कचरे का ढेर लगा हुआ है।

हंगामा की सूचना पर गढ़पुरा 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से मृत छात्रा के परिजनों सहित ग्रामीणों में मातम पसर गया है। लोगों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की लापरवाही से यह घटना घटी है। जिला पार्षद प्रतिनिधि सबरजीत कुमार ने बताया कि विषैले सांप के डंसने से छात्रा की मौत हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

20 घंटे ago