Samastipur

BREAKING : समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर ह’त्या के विरोध में आक्रोशित लोगों शव को NH-122 B पर रखकर किया जाम

समस्तीपुर : घटहो थाना क्षेत्र के दयाल चौक के समीप अरमौली पेट्रोल पम्प के पास बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा के दुबहा गांव निवासी रामप्रवेश पटेल के 25 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शनिवार को घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों ने बोचहा घाट पुल चौक के समीप एनएच-122 बी को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जाम स्थल पर शव पहुँचते ही लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

खबर लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी है। बताया जाता है कि मृतक शिवम अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। जो शुक्रवार को बहनोई के यहाँ से घर लौट रहा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शुक्रवार की रात सदर अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक दिल्ली में काम करता है। पिछले दिनों उसके बहनोई की मौत हो गई थी। जिस कारण वह कुछ दिन पहले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से लौटा था। वह बीमार भी रह रहा था, जिस कारण उसका उपचार दिल्ली से चल रहा था। शुक्रवार को वह डॉक्टर से दिखवाने के लिए समस्तीपुर बाइक से आया था। इसी दौरान उसे काफी देर हो गई। रात अकेले ही वह वापस हरपुर बोचहा गांव लौट रहा था।

जिस वक्त घटना हुई उस वक्त तेज बारिश हो रही थी और चारो तरफ अंधेरा था। बारिश में ही बदमाशों ने उसे घेर लिया और नजदीक से गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ युवक को देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

13 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

17 घंटे ago