Samastipur

तीन हत्यारों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा, ह’त्या कर लाश छुपाने के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय के न्यायालय ने बुधवार को हत्या कर लाश छुपाने के मामले में उजियारपुर थाना के रामचन्द्रपुर अंधैल गांव के श्रीकृष्ण राय, जयकिशुन राय एवं महेंद्र राय को धारा 302 में दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी। धारा 201 भादवि में दोषी पाकर 5 वर्ष सश्रम कारावास साथ प्रत्येक अभियुक्तों को 25 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया। एक अन्य अभियुक्त तृप्ति नारायण चौधरी उर्फ बिकाऊ चौधरी को कोर्ट ने समुचित साक्ष्य के अभाव में पूर्व में ही रिहा कर दिया था।

एपीपी अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि कांड के सूचक उजियारपुर थानांतर्गत रामचन्द्रपुर अंधैल गांव वासी ने 24 मई 2002 को पुलिस को बयान दिया कि वादी तीनों भाई ग्रामीणों के साथ अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी अभियुक्त तिरपित नारायण चौधरी उर्फ बिकाऊ चौधरी, महेंद्र राय, जयकिशुन राय एवं श्रीकृष्ण राय वादी के दरवाजे पर आये और सूचक के बड़े भाई रामचन्द्र राय को जमीन की बिक्री व हिसाब-किताब का बहाना बनाकर अपने साथ ले गये।

काफी देर बाद जब रामचन्द्र राय घर वापस नहीं आये तो सूचक सपरिवार काफी खोजबीन की। दूसरे दिन सुबह गांव के ही आम एवं शीशम के बगीचे के गड्ढे में उसका का शव मिला। मृतक के गले में रस्सी का फंदा का काला दाग व आंख के चारों ओर नुकीली चीज से नाक, बदन पर घोंपा पाया। वादी ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर इनके बड़े भाई की हत्या कर शव छुपाया गया। घटना को लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध उजियारपुर थाना कांड संख्या 26/2002 दर्ज किया गया।

वाद की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पूर्व में दोषी करार तीनों अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी सजाएं साथ- साथ चलेगी। कारा में बिताये अवधि को सजा में समायोजित किया जायेगा। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतने का कोर्ट ने आदेश दिया। वहीं धारा 357 दप्रसं के तहत जुर्माने की कुल राशि का 80 प्रतिशत मृतक के आश्रितों को देने का आदेश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago