Samastipur

कर्पूरीग्राम में बूढ़ी गंडक बांध के पास से विभिन्न ब्रांडों के 101 लीटर विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

समस्तीपुर : कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतसिंहपुर वार्ड संख्या-2 में उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बूढ़ी गंडक बांध के समीप नदी किनारे छुपाकर रखे गए विदेशी शराब के जखीरे को जब्त किया। पुलिस ने कुल 101.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, शराब की खेप जगतसिंहपुर में बूढ़ी गंडक बांध से लगभग 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में छुपाकर रखी गई थी। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस को देख आरोपी धंधेबाज विकास शर्मा फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में विकास शर्मा के विरुद्ध अवैध शराब भंडारण एवं बिक्री का केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago