Samastipur

कल्याणपुर में सीबीसी द्वारा तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम आज से शुरू 

समस्तीपुर : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना की ओर से सोमवार से कल्याणपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सीबीसी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ‘विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को दोपहर 3 बजे बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. तरुण कुमार करेंगे।

इस अवसर पर सीबीसी के सहायक निदेशक सह कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेलकूद प्रतियोगिता सहित कई अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

वहीं, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने बताया कि इस नि:शुल्क कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियाँ दी जाएंगी। साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर समाज के सभी वर्गों को समृद्ध और सशक्त बनाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago