समस्तीपुर : मुसरीघरारी में राजनीतिक भागीदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब मोहम्मद नौशाद (पूर्व प्रत्याशी, वारिसनगर विधानसभा) ने की। इसका आयोजन ‘पसमांदा बोर्ड’ एवं ‘इंटरनेशनल पसमांदा फोरम’ की ओर से किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जनाब वसीम नैयर अंसारी (सोशल एवं पॉलिटिकल एक्टिविस्ट) शामिल हुए। इस अवसर पर नफीस आलम (नेता अंसारी महापंचायत) समेत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के हक़ और हिस्सेदारी पर जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में समान भागीदारी ही समाज को मजबूत बनाएगी। युवाओं से आगे आने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की गई। इस अवसर पर जनाब अब्दुल हकीम, मो मुनीर ,असरार दानिश, कमरूल हसन अंसारी, तारीख अहमद शाबरी, मुदस्सर नजर उर्फ पिंटू, मो मनोवर हसन, मो फूल हसन, मो मुकीम, मो सिकंदर, मो मंजर शबा ताबिश मो जमील, मो मुन्ना और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…