समस्तीपुर : आरपीएफ, सीआईबी व जीआरपी की संयुक्त टीम ने शनिवार को समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ उपनिरीक्षक श्याम सुंदर कुमार, सीआईबी सउनि आकाश रंजन कुमार, जीआरपी पीएसआई शत्रुघन कुमार सोनी तथा निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोशिया के नेतृत्व में टीम बरौनी साइड स्थित फुट ओवरब्रिज पर निगरानी कर रही थी। इस दौरान तीन युवक क्रमशः ट्रॉली बैग, झोला और पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में तेजी से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। आरपीएफ टीम को देखकर वे बाहर जाने के बजाय प्लेटफॉर्म संख्या-1 की ओर लौटने लगे। संदेह होने पर टीम ने उन्हें घेरकर रोक लिया।
पूछताछ एवं तलाशी में पहला युवक वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड निवासी अभय कुमार के मैरून रंग के ट्रॉली बैग से की 65 बोतल विदेशी शराब, 10 केन बीयर बरामद हुई। वहीं दूसरे युवक वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड के रोहित कुमार के झोले से 48 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं तीसरे युवक पूसा रोड के ही सुमित कुमार के पिट्ठू बैग से बीयर की 14 केन बरामद हुई।
पूछताछ में रोहित और सुमित ने स्वीकार किया कि वे शराब उत्तर प्रदेश के गोंडा से अवध-आसाम एक्सप्रेस के जरिए लेकर आए थे और इसे घर ले जा रहे थे। वहीं, अभय कुमार ने बताया कि वह घर से शराब लेने आया था। मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर उपनिरीक्षक श्याम सुंदर कुमार ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी में मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किए गए। जब्त शराब एवं गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जीआरपी समस्तीपुर को सुपुर्द कर दिया गया, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…