Samastipur

मोहनपुर में जमीन पर कब्जे की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम, 12 बदमाशों को भी दबोचा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र मोहनपुर में रविवार को जमीन पर जबरन कब्जे की बड़ी कोशिश पुलिस की सक्रियता से नाकाम हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक विवाह भवन के पास स्थित विवादित दो कट्ठा जमीन पर कब्जा जमाने के लिए 30-35 की संख्या में हथियारबंद बदमाश जुटे थे। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कई बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि करीब एक दर्जन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से चार बाइक भी जब्त की है।

सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की 30 से 35 की संख्या में लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गौरतलब है कि मोहनपुर इलाका जमीन विवाद और उससे जुड़ी घटनाओं को लेकर पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। जिले में जमीन कारोबार को लेकर इससे पहले कई हत्याएं हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago