Samastipur

सब-जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम घोषित, समस्तीपुर की अनुष्का को भी मिली जगह

समस्तीपुर : असम के जोरहाट में होने वाली सब जूनियर नेशनल बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को बिहार की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी। बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज़ हुसैन ने बताया कि सिवान की रिंकी कुमारी को टीम की कमान सौंपी गयी है। टीम में समस्तीपुर के एक खिलाड़ी अनुष्का कुमारी को जगह मिली है। फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से असम के जोरहाट में 21 से 30 अगस्त तक आयोजित टूर्नामेंट के मुकाबले 22 अगस्त से शुरू होंगे। टीम रविवार को समस्तीपुर से असम के लिए रवाना हुई।

रवानगी से पूर्व जिला फुटबॉल एसोसिएशन व स्कूल ऑफ सौकर के संयुक्त तत्वाधान में समस्तीपुर के बनारस स्टेट में खिलाड़ियों का 8 दिवसीय कैंप लगाया गया। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से 39 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कैंप के मुख्य समन्वक रंजन गांधी ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन विमेंस की सीनियर भारतीय खिलाड़ी अंशा कुमारी के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन, फिटनेस, तकनीकी कौशल और अनुशासन के आधार पर किया गया है। प्रशिक्षण कैंप के दौरान खिलाड़ियों को भोजन, आवासन सहित विभिन्न सुविधाएँ प्रदान की गईं।

टीम में पिंकी कुमारी, पारो कुमारी, रिंकी कुमारी चौधरी, रंजना कुमारी, संजना कुमार कुशवाहा, रितु कुमारी, प्रिया कुमारी, शम्मा प्रवीण, लक्ष्मी मुर्मू, सिमरन कुमारी, साक्षी सुमन, रानी कुमारी, मानवी कुमारी, अनुष्का कुमारी, अंजलि कुमारी, तानी कुमारी, रिया राज, चंदनी कुमारी, रितिका कुमारी, सबाना खातून के नाम शामिल हैं। वुमेंस फुटबॉल एसोसिएशन बिहार के समन्वयक अज़हर हुसैन, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रजीऊल इस्लाम, आनंद फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. एन के आनंद, रितेश कुमार, डीएफओ के भोला कुमार, वीरेंद्र कुमार मान्तु, इस्तियाक अहमद, तरुण कुमार, उमेश कुमार राय, कृष्ण ममकी व गिरधर कुमार, अनिल कुमार सहित कई खेल प्रेमी ने टीम को शुभकामनाएं दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago