Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में NCC कैडेट्स चयन प्रक्रिया हुई संपन्न

समस्तीपुर/सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में एनसीसी के अंतर्गत कैडेट्स चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी। कैडेट्स का चयन में शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया। इसमें 150 छात्रों ने भाग लिया। इसमें 35 कैडेट्स का चयन किया गया। महिलाओं की भागीदारी एवं राष्ट्र सेवा में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर महिलाएं चल सके इसके लिए कैडेट्स के चयन में 1/3 स्थान छात्राओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

चयन प्रक्रिया की शुरुआत से पूर्व संस्थान के प्राचार्य डॉ. राज किशोर तुगनायत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनसीसी के मुख्य उद्देश्य हेतु युवाओं को अनुशासित, देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सूबेदार निजिथ ने एनसीसी के चयन प्रक्रिया से लेकर इसमें होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणपत्र के लिए होने वाले परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चयन प्रक्रिया में प्रो. अतीश कुमार ने परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए नवचयनित कैडेट्स को बधाई दी। नवचयनित कैडेट्स अपने एकता अनुशासन एवं नवाचार के जरिये राष्ट्र को सशक्त बनाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रो. आलोक रंजन एवं प्रो नंदिनी प्रिया ने एनसीसी के मूल उद्देश्य के बारे में अपने विचार रखे। इकाई के सूबेदार निजिथ टीएस, हवलदार संदेह गुरुंग, संस्थान के सहायक प्राध्यापक सह केयर टेकर ऑफिसर प्रो. अतीश कुमार, प्रो. आलोक रंजन, प्रो नंदिनी प्रिया, आशीष कुमार, सोमलता कश्यप उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

2 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

3 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

15 घंटे ago