Samastipur

स्वतंत्रता दिवस पर मीडियाकर्मियों के लिए नई गाइडलाइन, पटेल मैदान में मंच के पास अनाधिकृत प्रवेश पर रोक

समस्तीपुर : जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर कार्यक्रम स्थल पर अनावश्यक भीड़ व प्रोटोकॉल उल्लंघन से बचाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, निर्धारित स्थल पटेल स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम के दौरान गैर-निबंधित स्वघोषित पत्रकार, यूट्यूबर और छायाकार मुख्य मंच, परेड व मार्च पास्ट के पास आगे-पीछे घूमते रहते हैं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित होता है और प्रोटोकॉल पालन में कठिनाई होती है।

इसको देखते हुए जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी रजनीश राय ने निर्देश दिया है कि मीडिया कर्मियों के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित किया गया है। सभी मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को अपने परिचय पत्र के साथ उसी स्थान पर रहना होगा। निर्धारित स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य जगह पर जाने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। आदेश में सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल और यूट्यूबर छायाकारों को सूचना व अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

5 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

9 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago