Samastipur

BRB काॅलेज में प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के शीतकालीन सत्र का समापन, छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क बैग वितरित

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय में बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नि:शुल्क प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के शीतकालीन सत्र का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के पूर्व निदेशक एवं एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने नियमित छात्र-छात्राओं को अपने निजी स्तर से नि:शुल्क बैग प्रदान किए।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डॉ. शशि ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण ही सफलता की कुंजी है। प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र को उन्होंने विद्यार्थियों के करियर निर्माण में “मील का पत्थर” बताया।

वर्तमान निदेशक प्रो. विकास कुमार पटेल ने जानकारी दी कि ग्रीष्मकालीन सत्र का शुभारंभ 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सूची स्वीकृति हेतु निगम को भेजी जाएगी। कार्यक्रम में केंद्र के कर्मचारी राहुल रमण, सुनील कुमार ठाकुर के साथ ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, अमन कुमार, पार्वती कुमारी, गजाला प्रवीण, मो. तौसीफ, आकाश कुमार, हर्षवर्धन कुमार, संगम कुमारी, अर्चना कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

7 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

13 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

20 घंटे ago