समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के गोलाघाट के पास कांड अनुसंधान में थाने से पहुंची दारोगा ऋचा सिंह पर कांड के नामजद आरोपियों एवं परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में दारोगा का चोटिल होना बताया गया है। अचानक हुए हमले के बाद एसआई ने थाने को सूचित किया। इसके बाद थाने से पहुंचे अन्य एसआई ने पुलिस बल के सहयोग से तीन महिलाओं सहित आधे दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
बताया गया कि शहर के चकलोकमान, वार्ड संख्या- 12 निवासी मंटू रजक की पत्नी सिंहासन देवी के आवेदन पर 3 अगस्त को थाने में जानलेवा हमला एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत कांड संख्या 229/2025 दर्ज किया गया था। जिसमें वार्ड 12 के ही स्व. हरि प्रसाद के पुत्र मनोज प्रसाद, उनकी पत्नी गगन देवी एवं पुत्र ऋषभ कुमार आरोपी बनाये गये थे। आईओ बनाये जाने पर एसआई ऋचा सिंह घटनास्थल पर अनुसंधान के लिये गई थी।
इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर हमला एवं कथित हमलावरों को पकड़कर थाने ले जाने की गोलापट्टी, मेन बाजार एवं आस-पास चर्चा रही। इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की दर्ज कांड में अग्ररेतर कार्य वाही के लिए पुलिस गई थी, जिसमें अभियुक्त पक्ष के द्वारा महिला दरोगा से अभद्र व्यवहार करते हुए हमला कर दिया, वहीं बाद में गए पुलिस टीम के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस के द्वारा आधा दर्जन लोगों को निरुद्ध किया गया है, पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…