Samastipur

कल 14 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समस्तीपुर सदर अस्पताल में नवनिर्मित एमसीएच हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल स्थित बनकर तैयार हुए एमसीएच हॉस्पिटल का कल यानि 14 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से सदर अस्पताल में एमसीएच का निर्माण हो रहा था और यह कई महीनों पहले बनकर तैयार भी हो गया था। हालांकि, कुछ अंदरूनी थोड़ा-बहुत काम बचा हुआ था।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसमें अभी एक महीने से भी कम समय बचा है और इसी को देखते हुए आदर्श आचार संहिता से पूर्व इसका उद्घाटन करा कर इस विधिवत सदर अस्पताल प्रबंधन को हैंडोवर कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों व सिविल सर्जन के द्वारा इसकी तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

एमसीएच के शुरू होते ही लेबर रूम व एसएनसीयू हो जाएगा उसमें शिफ्ट :

100 बेड का अत्याधुनिक मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) पूरी तरह से वतानुकूलित होगा और इसमें गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की भी पूरी सुविधा मिलेगी। अभी सदर अस्पताल में बेड की जो कमी है वह इसके शुरू होते ही समाप्त हो जाएगी। जिले वासियों को एक ही छत के नीचे शिशु व महिलाओं के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके शुरू होते ही मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए सदर अस्पताल का लेबर रूम के साथ ही महिला वार्ड और एसएनसीयू, मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट हो जाएगा।

——————————————-

बयान :

14 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री का एमसीएच के उद्धघाटन करने का प्रोग्राम है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

– डॉ एसके चौधरी, सिविल सर्जन, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago