Samastipur

अनुकंपा आश्रितों ने विश्वविद्यालय में निकाला मार्च, विरोध में किया पुतला दहन

समस्तीपुर /पूसा : डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वरीय तकनीशियन के पद पर कार्यरत बिहार विधानसभा 2020 चुनावी ड्यूटी के दौरान शहीद विनोद कुमार राय के आश्रित पत्नी चिंता देवी, पुत्र मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों अनुकंपा आश्रितों ने विश्वविद्यालय में मार्च निकाला। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पोस्ट ऑफिस के समीप कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार व कुलपति के सचिव अनिल शर्मा का पुतला दहन किया। तत्पश्चात सभा का नेतृत्व अनुकंपा नियुक्ति मोर्चा के संयोजक मिथिलेश कुमार ने किया।

संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में आंदोलन, अनिश्चितकालीन अनशन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी अनुकंपा आश्रित अभ्यर्थी मिथलेश कुमार सहित अन्य आश्रितों को नियुक्ति क्यों नहीं कुलपति को जवाब देना होगा। अंत में अनुकंपा नियुक्ति मोर्चा के संयोजक एवं अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार ने कहा कि 14 अगस्त को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया जायेगा।

मौके पर चिंता देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, रविन देवी, सूरज कुमार, रमेश कुमार, रवि रंजन, चन्दन कुमार, अमित कुमार, फनिश कुमार, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार, अमरेश कुमार, दीपंकज कुमार, प्रशांत कुमार, प्रिंस कुमार, मोनू कुमार, गोलू कुमार, मनोज कुमार, कुंदन कुमार, राजा कुमार, संतोष कुमार, सुकेश कुमार थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago