Samastipur

मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया को रंगदारी के लिए मिली धमकी, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, एक को पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रिय रंजन गोपाल को एक बार फिर रंगदारी के लिए धमकी दी गई है। बदमाशों ने बीती रात उनके दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को ईंट से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की चेतावनी दी। घटना के बाद मुखिया ने ताजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

मुखिया ने बताया कि बीती रात बुलेट पर सवार होकर दो युवक उनके घर पहुंचे। हॉर्न की आवाज सुनकर उनकी मां ने उन्हें जगाया। इस दौरान बदमाश गाली-गलौज करते हुए स्कॉर्पियो पर हमला करने लगे और धमकी देकर फरार हो गए। उनका आरोप है कि इससे पहले भी हर योजना में 5% रंगदारी मांगी जाती रही है। पूर्व में भी इसी मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हैं।

मुखिया ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले ताजपुर से लौटते समय बाहा पुल के पास पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगी गई थी। वहीं, उनकी मां का कहना है कि बेटे के साथ किसी भी समय अनहोनी हो सकती है। मुखिया के अनुसार, करीब दो साल पहले भी मोरवा राय टोल के सोनल शर्मा द्वारा बार-बार धमकी और रंगदारी की मांग की जाती रही है। इस वारदात के बाद पूरे परिवार में दहशत है और क्षेत्र के सभी मुखिया में आक्रोश का माहौल है। मुखिया संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि इस घटना को लेकर वे वरीय अधिकारियों से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि पूर्व में हुई घटनाओं में पुलिस की लापरवाही ही इस दोहराव की वजह है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago