Samastipur

ताजपुर बस स्टैंड के सामने NH-28 पर ट्रक की चपेट में आने से फाइनेंसकर्मी की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर बस स्टैंड के सामने एनएच-28 पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार फाइनेंस कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। मृतक की पहचान सीमावर्ती मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रुप में हुई है।

घटनास्थल पर मृतक के पास से पुलिस को उसका आधार कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के कार्यस्थल पर उसके सहकर्मी और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के सहकर्मियों सदर अस्पताल पहुंचकर स्थारनीय पुलिस के समक्ष शव की शिनाख्त की है।

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्थित उत्कर्ष बैंक में फाइनेंस कर्मी का काम करते थे। सहकर्मियों ने बताया कि सोमवार को कलेक्शन के बाद ताजपुर से पटोरी की ओर आ रहे थे। इस क्रम में ताजपुर बस स्टैंड के समीप ट्रक की ठोकर से मौत हो गयी।

स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि मृतक के कार्यस्थल पर उनके सहकर्मी और घर में परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है। सदर अस्पताल में शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक वाहन के साथ फरार है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

18 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago