train railway station oplus_2
समस्तीपुर : यात्रियों की सुविधा के लिए पटना एवं दरभंगा से अहमदाबाद के लिए 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल एवं 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबद क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार अगले आदेश तक करने का निर्णय लिया गया है। समस्तीपुर से होकर मुजफ्फरपुर, छपरा, अयोध्या केंट, लखनऊ, झांसी के रास्ते गुजरने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल अहमदाबाद से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को व 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल दरभंगा से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी।
अहमदाबाद स्टेशन पर निर्माण कार्य के मद्देनजर लिये गये ब्लॉक के कारण वर्तमान में 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल का आंशिक समापन वटवा स्टेशन पर किया जा रहा है। विदित हो कि 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल अहमदाबाद से शुक्रवार को 20.25 बजे खुलकर रविवार को 10.30 बजे दरभंगा पहुंचती है। इसी तरह 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल दरभंगा से सोमवार को 3 बजे खुलकर मंगलवार को अहमदाबाद की बजाय 16.25 बजे वटवा स्टेशन पर आंशिक समापन किया जा रहा है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…