विभूतिपुर में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौ’त, ट्रक चालक फरार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट भगवती स्थान के निकट ट्रक की ठोकर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थानांतर्गत कोरैय निवासी पप्पू सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है। बताया गया है कि दीपक अपनी बाइक से समस्तीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क से नीचे नदी किनारे में गिर गया।
सुनसान सड़क का लाभ लेकर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर उसके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है। बाइक को जब्त कर लिया गया है।वहीं ट्रक की तलाश जारी है।


