Samastipur

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना कारण चेन पुलिंग करने के आरोप में 136 लोग धराये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना कारण व अवैध रूप से चेन पुलिंग कर जहां तहां रोकने वालों पर नकेल कसने के लिये आरपीएफ अब पूरी तरह कमर कस चुकी है। इस बाबत जानकारी देते हुये आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश कारोशिया ने बताया कि रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ऑपरेशन समय पालन चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आरपीएफ ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रख रही है ताकि ट्रेनों का परिचालन ससमय हो सके। उन्होंने बताया कि पिछले माह 15 से 30 जून तक अभियान चलाकर समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न ट्रेनों से अब तक 136 लोगों को चेन पुलिंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

इनके विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गयी है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिये भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला कोच में यात्रा करने के जुर्म में पिछले पंद्रह दिनों में रेल मंडल के अलग अलग ट्रेनों से 78 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। इनके विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत के कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि अनावश्यक चेन पुलिंग से ट्रेनों के परिचालन में विलंब तो होती है साथ ही रेलवे को राजस्व की भी क्षति पहुंचती है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बताया कि रेल मंडल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में इसकी रोकथाम के लिये आरपीएफ के अतिरिक्त बल को लगाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

22 मिनट ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

53 मिनट ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

2 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

14 घंटे ago