Samastipur

समस्तीपुर: शादी के दो महीने बाद ही नवविवाहिता की ससुराल में फंदे से लटकी मिली लाश, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया ह’त्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसारी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में एक नवविवाहिता की फंदे से लटकी लाश मिली । घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है। मृतका की पहचान विकास कुमार सहनी की पत्नी सरस्वती देवी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। जबकि जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने उसके पति एवं अन्य ससुराल वालों पर फांसी लगाकर मार देने का आरोप लगा रहे थे।

वहीं ससुराल के लोगों ने बताया कि दो माह पहले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सकरा कुरमा गांव निवासी सरस्वती देवी की शादी हुई थी। घटना की रात उसका पति घर के बाहर सो गया था। मृतका अकेली घर में थी। वह अपने ससुराल से खुश नहीं थी। जिसके कारण मौका मिलते ही घर में रस्सी से स्वयं गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। एसआई राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। अगर मायके वाले आवेदन देते हैं तो मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago