समस्तीपुर : साइबर ठगी के शिकार हुए नगर थाना क्षेत्र के अजाद नगर गली नंबर-01 निवासी शैलेन्द्र कुमार के पुत्र सत्यन कुमार को साइबर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के अकाउंट से पूरी राशि 24 हजार 480 रूपये रिकवर कर लौटा दी। पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों उसके अकाउंट से 24 हजार 480 रूपये का साइबर फ्रॉड हो गया था। जिसके तत्काल बाद नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होते ही साइबर पुलिस ने कारवाई करते हुए राशि को रिकवर कर लिया। इधर साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लेन-देन या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर सूचित करें।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…