Samastipur

विभूतिपुर में करीब 70 लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पछियारी टोल टभका निवासी दिग्विजय ठाकुर के घर बीती रात चोरों ने करीब 70 लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली है।घटना को लेकर गृह स्वामी दिग्विजय ठाकुर ने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि 9 जुलाई की रात्रि करीब 11:30 बजे हम लोग एक रूम में ताला बंद करके बाकी के तीन रूम में सभी व्यक्ति अलग-अलग सो गए। पुनः रात के लगभग 1:15 मेरा छोटा भाई विश्व विजय ठाकुर पानी पीने के लिए किचन में गया तो सभी चीज ठीक था।

सुबह करीब 4 बजे बच्चों के दूध के लिए छोटे भाई की पत्नी जब अपना दरवाजा खोली तो दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद अपने मोबाइल से मेरी पत्नी सविता को फोन किया तो पाया कि उसका भी दरवाजा बाहर से बंद है। मैं बाहर बरामदे में सोया हुआ था, मेरी पत्नी खिड़की खोलकर शोर करने लगी कि बाहर से हम लोगों का दरवाजा बंद है तो हम सीढ़ी बाहर से लगाकर आंगन की तरफ गए तो बाहर से आंगन का दरवाजा खुला था।

अंदर जाते ही पूजा घर, किचन और जिस रूम में सारा सामान था उसमें भी ताला टूटा हुआ था। तत्पश्चात हम अपने मां और भाई और पत्नी तीनों रूम को बाहर से खोला और ताला टूटा हुआ रूम में गए तो गोदरेज खुल पाया। ड्रेसिंग टेबल भी खुला था एवं दीवाल अलमारी खुला था। गोदरेज जब देखने गए तो लॉकर से मेरी मां का पुश्तैनी गहना, हार, चैन, अंगूठी, झुमका, अशर्फी चांदी का डरकस और मेरी पत्नी का सोने का हार, अंगूठी, झुमका सिकरी, हनुमानी, ढोलना, मंगलसूत्र अशरफी लगभग कुल 40 भर सोने का जेवर व चांदी का पायल बिछिया 10 सिक्का लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा इत्यादि एवं 45 हजार कैश आदि गायब थाा। साथ ही एक-दो कुछ जमीन का भी कागज नहीं था। कुल अनुमानित करीब 70 लाख की संपत्ति की चोरी की बात बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

9 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago