समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, सांसद व विधायक के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के दस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केद्रों का युक्तिकरण किया गया है। इसमें कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा व हसनपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
डीएम ने बताया कि दसो विधानसभा क्षेत्र में पूर्व से 3087 मतदान केंद्र थे। विभिन्न कारणों से 507 मतदान केंद्र बढ़ाये गये हैं अब प्रारूप सूची में मतदान केद्रों की संख्या 3594 हो गयी है। इसके प्रारूप का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया वहीं 6 जुलाई तक इसमें दवा आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। बैठक में विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहु व अजय कुमार सहित अन्य निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…