Samastipur

दलसिंहसराय के सीएच इंटर स्कूल में मशाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : मशाल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के सीएच इंटर स्कूल में मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें बीते 5 जुलाई को एथलीट प्रतियोगिता के अलावा अन्य सभी प्रतियोगिता 7 जुलाई एवं मंगलवार को संपन्न हुआ। मशाल प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबॉल, लंबी कूद एवं साइक्लिंग में सभी कंप्लैक्स रिसोर्स सेंटर से चयनित प्रतिभागी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उपस्थित हुए।

प्रतियोगिता का समापन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं कार्यक्रम का संचालन लेखपाल चंदन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, प्रधानाध्यापक रामानुराग झा, संतोष कुमार, शिक्षक पंकज कुमार, तेज बहादुर सिंह, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार चौधरी एवं नवल किशोर यादव ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। विजेताओं को मेडल व टॉफी देकर सम्मानित किया गया। अजय कुमार, गौतम कुमार, अमित कुमार, पुनीता कुमारी, गोपाल कुमार राय, निशा शर्मा, बलराम कुमार झा, शशि प्रकाश, पप्पू कुमार, मनीष राज, अरविंद कुमार झा थे।

लम्बी कूद में 14 बालिका वर्ग में प्रथम नेहा कुमारी, दूसरे स्थान पर अंकिता कुमारी, तीसरे स्थान पर रूबी कुमारी रही। लम्बी कूद में 14 बालक वर्ग में प्रथम शुभम कुमार, दूसरे स्थान पर सूरज कुमार, तीसरे स्थान पर पीयूष कुमार रहे। लम्बी कूद 16 बालिका वर्ग में प्रथम खुशी कुमारी, दूसरे स्थान पर ललिता कुमारी, तीसरे स्थान पर सुषमा कुमारी रही। लम्बी कूद 16 बालक वर्ग में प्रथम अमन कुमार, दूसरे स्थान पर सत्यदेव कुमार, तीसरे स्थान पर अटल कुमार रहे।

साइकिल यू 14 बालिका वर्ग में प्रथम दीपांशी कुमारी, दूसरे स्थान पर मीनाक्षी कुमारी, तीसरे स्थान पर फातमा रोजी रही। 14 बालक वर्ग में प्रथम रितेश कुमार, दूसरे स्थान पर प्रिंस कुमार, तीसरे स्थान पर सुधांशु कुमार रहे, 16 बालिका वर्ग में प्रथम अंशु कुमारी, दूसरे स्थान पर याचना कुमारी, तीसरे स्थान पर सपना कुमारी रही।

16 बालक वर्ग में प्रथम मंतोष कुमार रहे। फुटबॉल में यू 14 बालक वर्ग में विजेता एमएस मालपुर एंव उप विजेता युएनवी केवटा रहे। 16 बालक वर्ग में विजेता डीह बसढ़िया रहे. कबड्डी में 14 में बालिका वर्ग में विजेता एएसएचएस बनघरा व उपविजेता एम एस मालपुर रही। कबड्डी में 16 में बालिका वर्ग में विजेता वीएचएस बसढिया व उपविजेता युएचएमएस रही। बॉलीबॉल में युएमएस केवटा रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

25 मिनट ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

36 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

49 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago