Samastipur

प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में लगूनियां रघुकंठ ओवरऑल चैंपियन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर के बैनर तले शहर के पटेल मैदान में बिहार सरकार की खेल प्रतिभा खोज योजना अंतर्गत आयोजित प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हो गया। इस प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग आदि का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में 32 संकुल के विभिन्न स्कूलों के अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगूनिया रघुकंठ की टीम ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

मशाल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालय के बच्चों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, खेल विभाग के वरुण कुमार सिंह एवं लेखपाल प्रतीक कुमार के द्वारा हस्ताक्षरित मशाल 2024 का प्रमाण पत्र, मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य के सरकारी विद्यालयों से प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन का सशक्त माध्यम है।

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को राष्ट्रीय फलक पर लाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।इस प्रतियोगिता के दौरान इंडिविजुअल इवेंट में 20 बच्चों का चयन किया गया जिसमें ऐथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) में 16 और साइकिल रेस में चार बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, टीम स्पर्धाओं में कबड्डी (बालक व बालिका) में 36, फुटबॉल में 14 सहित कुल 77 खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित हुए।

प्रतियोगिता में लगूनिया रघुकंठ, जगतसिंहपुर, गरुआरा, जितवारपुर, मोहनपुर, कर्पूरीग्राम, जितवारपुर चौथ आदि संकुल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सफल बनाने में उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभायी। समारोह का संचालन शिक्षक यशवंत भारती ने किया। निर्णायक मंडल में रजनीश कुमार पांडे, विनय कुमार विनय, पूजा कुमारी खुशबू कुमारी, वंदना कुमारी, रेणु कुमारी ने निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 16 बालक संवर्ग के फुटबॉल में उच्च विद्यालय गोल्फ फील्ड ने आरसीबी केई इंटर को हराकर खिताब अपने नाम किया. वही अंडर 16 बालक वर्ग के कबड्डी मे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लगूनिया विजेता जबकि गरुआरा संकुल की टीम उपविजेता रही. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बीईओ, खेल विभाग के बरुण कुमार सिंह, लेखापाल प्रतीक कुमार व नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago