समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाने की पुलिस ने बिजली तार चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर माधौल निवासी योगेंद्र सहनी एवं बबलू सहनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इन्होंने बिजली तार को वरुणा पुल से डिहिया पुल तक काटा था। विभाग के अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी थी।
पुलिस ने जाल बिछाया तो कामयाबी मिली। इस घटना में बड़े पैमाने पर काटा गया। तार और इसे ले जाने के लिए लाये गये चार पहिया वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में बिजली के तार काटे जाने के पीछे और लोगों की संलिप्तता पर भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के बाद दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…