Samastipur

“नीतीश कुमार 1st डिवीजन से पास हों या 3rd डिवीजन से, बिहार के CM वही रहेंगे, कोई उन्हें ‘डगरा का बैंगन’ न समझे” — महेश्वर हजारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मंत्री हजारी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को नजरअंदाज कर कोई सरकार नहीं बना सकता। उन्होंने दो टूक कहा कि “उन्हें हल्के में लेना भूल होगी, नीतीश कुमार जिधर होंगे, सरकार उसी की बनेगी।” इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी जोड़ा कि “नीतीश कुमार फर्स्ट डिवीजन से पास हों या थर्ड डिवीजन से, बिहार के मुख्यमंत्री वही रहेंगे। कोई उन्हें ‘डगरा का बैंगन’ न समझे।”

महेश्वर हजारी के इस बयान को एनडीए के भीतर चल रही खींचतान और शक्ति संतुलन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह बयान कहीं न कहीं एनडीए के सहयोगी दलों को चेतावनी भी है कि नीतीश कुमार की अनदेखी करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

3 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

3 घंटे ago